- सन्यायमूर्ति बी. एस. चैहान:- 21वीं विधि आयोग के अध्यक्ष। मार्च 2016 को उच्चतम न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश बी. एस. चैहान को 21वीं विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि सदस्य के तौर पर रवि आर. त्रिपाठी को नियुक्त किया गया। भारत में प्रचलित कानूनों की समीक्षा के लिए एक वैधानिक संस्था के रूप में विधि आयोग की नियुक्ति का प्रावधान है। स्वतंत्र भारत के पहले विधि आयोग के अध्यक्ष एम.सी. सीतलवाड़ थे।
- हितन क्याॅ:- म्यांनमार के पहले असैनिक राष्ट्रपति चुने गए आपका संबंध नेशनल लीग आॅफ डेमोक्रेसी से है। जिसके अध्यक्ष आंग सान सू की है।
- रे टाॅमलिंसन:- ई-मेल के आविष्कारक जिनका 7 मार्च, 2016 को वाशिंगटन में देहांत हो गया। इन्हें आॅनलाईन संदेश प्रणाली के लिए प्रतीक ‘एट द रेट’ का खोजकर्ता भी माना जाता है।
- उस्ताद अहमद अली हुसैन खान:- विश्वविख्यात शहनाई वादक जिनका 16 मार्च 2016 को 77 वर्ष की आय में देहांत हो गया।
- गुरमीत सिंह :- बासेल में आयोजित एशियाई 20 किमी पैदल चाल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बनें।
- भारत के अगस्त्यमाला संरक्षित जैविक क्षेत्र:- 21 मार्च, 2016 को संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष सांस्कृतिक इकाई यूनेस्को ने अपनी वल्र्ड नेटवर्क आॅफ बाॅयोस्फीयर रिजर्व की सूची में शामिल किए गए 20 नए स्थलों में शुमार किया।
- 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016:- 28 मार्च 2016 को 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की नई दिल्ली में घोषणा की गई। इनमें अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री जबकि बाहुबली को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना गया। वहीं बाजीराव मस्तानी ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित छः श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर अपना परचम लहराया।
- सऊदी अरब का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान द आॅर्डर आॅफ अब्दुल्लाह:- 4 अप्रैल, 2016 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सऊदी अरब का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ‘द आॅर्डर आॅफ अब्दुल्लाह से सम्मानित किया गया।
Rudra Institute, Durg
- सोनी चैरसिया:- 9 अप्रैल, 2016 को वाराणसी की सोनी चैरसिया ने 124 घंटे तक लगातार कथक नृत्य कर गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में अपना नाम दर्ज कराई।
- राम बहादुर राय:- 14 अप्रैल, 2016 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के 20 सदस्यीय न्यायी बोर्ड के प्रमुख नियुक्त किए गए। आईजीएनसीए की स्थापना शोध, अकादमिक अध्ययन और कला क्षेत्र के विस्तार के लिए 1987 में की गई थी।
- खुशहाली:- इसे लेकर दुनिया पहले से ज्यादा सजग हो गई है। अब खुशहाली के मायने बदल गए हैं तथा लोग इसकी आवश्यकता पर बल देने लगे हंै। इसी के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र ने 157 देशों की हैप्पीनेस रिपोर्ट, 2016 जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक तीन साल में 70 देशों में खुशहाली बढ़ी है। जबकि 56 देशों में इसमें मामूली गिरावट आई है। इस सूची में भारत 118वें नंबर पर है।
- इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे:- संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 मार्च को ‘इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे’ घोषित किया है।
- अनुच्छेद 356:- केन्द्र सरकार को किसी राज्य सरकार को बर्खास्त करने और राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुमति उस अवस्था में देता है, जब राज्य का संवैधानिक तंत्र पूरी तरह विफल हो गया है। इस अनुच्छेद को पहली बार 31 जुलाई, 1959 को विमोचन समारम के दौरान लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई। केरल की कम्युनिस्ट सरकार बर्खास्त करने के लिए किया गया था। राज्यपाल सदन को छः महीने की अवधि के लिए ‘निलंबित अवस्था’ में रख सकते हैं।
- व्हाइट टाइगर सफारी:- केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 3 अप्रैल, 2016 को मध्य प्रदेश के सतना जिला स्थित मुकुंदपुर में व्हाइट टाइगर सफारी का उध्दाटन किया।
- बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू:- बिहार सरकार ने 5 अप्रैल, 2016 से राज्य में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
- देश का पहला जैस कृषि विश्वविद्यालय:- गुजरात सरकार ने भारत का पहला जैव कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया। गुजरात के मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने 27 मार्च, 2016 को इसकी घोषणा की।
- दूसरा ज्ञान संगम सम्मेलन:- बैंकों की दशा एवं दिशा पर विचार हेतु ‘दूसरा ज्ञान संगम सम्मेलन’ नई दिल्ली में सम्पन्न।
- पहला लघु वित्त बैंक:- वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने के लिए देश में नई श्रेणी के पेमंेट बैंक व लघु वित्त बैंक स्थापित करने के लिए क्रमशः 11 व 10 आवेदकों के आवेदनों को सैध्दांतिक मंजूरियाॅं भारतीय रिजर्व बैंक ने अगस्त-सितम्बर 2015 में प्रदान की थी। लघु वित्त बैंक (SFB) श्रेणी में स्थापित होने वाला पहला बैंक कैपिटल स्माॅल फाइनेंस बैंक लि. होगा।
- व्यास सम्मान 2015:- हिन्दी साहित्यकार सुनीता जैन को वर्ष 2008 में प्रकाशित उनके कविता संग्रह ‘क्षमा’ के लिए के. के. बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2015 का व्यास सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके लिए 2.51 लाख का यह पुरस्कार सरस्वती सम्मान के पश्चचात् के. के. बिड़ला फाउण्डेशन का दूसरा बड़ा पुरस्कार है।
Rudra Institute, Durg
- ऐबल पुरस्कार 2016:- गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2016 का ऐबल पुरस्कार आॅक्स फोर्ड विश्वविद्यालय के सर एंड्रयू जे विलेस को प्रदान करने की घोषणा नाॅर्वे की विज्ञान एवं साहित्य अकादमी ने 15 मार्च, 2016 को की। यह पुरस्कार उन्हें फर्मेट्स थ्योरम को प्रमाणित करने के लिए दिया गया है।
- दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2015:- पूरब और पश्चिम, उपकार, शहीद व क्रांति जैसी देश भक्ति से ओत-प्रोत फिल्मों में सशक्त भूमिका निभाने वाले पद्म श्री से सम्मानित अभिनेता मनोज कुमार को सिनेमा उद्योग में उनके समग्र योगदान के लिए वर्ष 2015 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की की घोषणा से पूर्व 4 मार्च, 2016 को ही कर दी थी। इस सर्वाेच्च पुरस्कार के तहत् स्वण कमल के साथ 10 लाख की राशि प्रदान की जाती है। 78 वर्षीय मनोज कुमार जिनका मूल नाम हरि कृष्ण गिरि गोस्वामी है।
- टेम्पलटन पुरस्कार 2016:- विभिन्न धर्माें एवं सम्प्रदायों के बीच सामंजस्य एवं सद्भाव स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ब्रिटिश नेता लाॅर्ड जोनाथन सैक्स को वर्ष 2016 का यह पुरस्कार दिया गया है। अमेरिका में 1972 में स्थापित टेम्पलटन फाउण्डेशन द्वारा स्थापित यह पहला पुरस्कार 1973 में भारत की मदर टेरेसा को दिया गया था।
- लिजन डी आनर:- कपूरथला के आहुलवालिया राजघराने के टिक्का शत्रुजीत सिंह को फ्रांस के शीर्ष नागरिक सम्मान नाइट आॅफ द लिजन आॅफ आॅनर से मार्च 2016 में सम्मानित किया गया है।
- डाॅ. अनिरूध्द सिंह यादव:- यूपीपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
- राष्ट्रीय अरोग्य मेला:- केन्द्र सरकार के आयुष मंत्रालय के तत्वाधान में चार दिवसीय राष्ट्रीय आरोग्य मेला गोवा में पणजी में 26-30 मार्च, 2016 को आयोजित किया गया।
- आस्टेलियाई ग्राण्ड प्रिक्स:- आस्टेलियाई ग्राण्ड प्रिक्स फाॅर्मूला-1 रेस वर्ष 2016 की पहली फाॅर्मूंला-1 रेस थी। मेलबर्न में 20 मार्च, 2016 को आयोजित यह रेस मर्सिडीज टीम के निको रोजबर्ग ने जीती।
- सेतु भारतम्:- केन्द्र सरकार ने सभी नेशनल हाइवे पर रेलवे क्राॅसिंग पर पुल बनाने के लिए सेतु भारतम् योजना की घोषणा 4 मार्च, 2016 को की है।
- गरूण शक्ति -IV:- इण्डोनेशिया सेना के साथ भारतीय सेना का संयुक्त सैन्याभ्यास के लिए गरूण शक्ति - प्ट मार्च 2016 में सम्पन्न हुआ।
- लीमा:- यूनेस्को की बायोस्फेयर्स रिजर्व को संरक्षित रिजर्व की सूची में सम्मिलित करने के लिए मार्च 2016 में पेरू की राजधानी लीमा में मीटिंग सम्पन्न हुई।
Rudra Institute, Durg
- नाविक (NAVIC - Navigation with Indian Constellation ) - भारत की प्रथम स्वदेशी नैविगेशन प्रणाली, जी. पी. एस. निर्भरता समाप्त। 28 अप्रैल, 2016 भारतीय अंतरिक्ष के इतिहास में एतिहासिक दिन था। इस दिन इसरो ने स्वदेशी जी. पी. एस. प्रणाली को सातवें उपग्रह को सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया। इस तरह भारत विश्व का पाॅंचवा देश बन गया है जिसका अपना जी. पी. एस. सिस्टम है। इसके पहले संयुक्त राज्य अमेरिका का जी. पी. एस., रूस का ग्लोनास, यूरोपीय संघ का गैलिलियो, व चीन का बिदेक। इस प्रणाली से भारत नौ परिवहन सर्वेक्षण आपदा प्रबंधन, सुरक्षा, कृषि, और सैन्य उपयोग में सफल रहेगा। नाविक और गगन में यह अंतर है कि गगन अमेरिकी जी. पी. एस. प्रणाली पर आधारित है। गगन (GAGAN - GPS Aided Geo Augumented Navigation),IRNSS-1A का प्रक्षेपण 1 जुलाई, 2013 को PSLV-C22 के माध्यम से किया गया। जबकि सातवां सेटेलाइट IRNSS-1G का प्रक्षेपण 28 अप्रैल, 2016 को PSLV-C23 के माध्यम से किया गया।
- न्यायिक सक्रियता:- इसका अर्थ है न्यायापालिका, कार्यपालिका और विधायिका के क्षेत्र में अधिक दखल दे। जनहित याचिका का प्रारंभ न्यायमूर्ति पी. एन. भगवती के समय 1985 से माना गया है।
- उदय योजना:- वित्त वर्ष 2015-16 में राज्यों में बिजली के उत्पादन और वितरण में सुधार के लिए प्रारंभ किए गए। जिसका उद्देश्य 24 घंटे आबाद विद्युत की आपूर्ति तथा विद्युत उत्पादन और वितरण की लागत में कमी करना है।
- उज्जैन में सिंहस्थ कुम्भ मेला:- उज्जैन (मध्य प्रदेश) में सिंहस्थ कुम्भ मेले का आयोजन 22 अप्रैल, 2016 को पूर्णिमा के शाही स्नान के साथ शुरू हुआ है। एक माह के इस मेले का समापन 21 मई, 2016 को पूर्णिमा के शाही स्नान के साथ हुआ।
- ई-नाम परियोजना:- प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल, 2016 को राष्ट्रीय कृषि बाजार के लिए ई-नाम परियोजना प्रारंभ की। जिसके माध्यम से देश की 585 कृषि मंडियां नेट के माध्यम से आपस में जुड़ जायेगी।
- पेरिस में जलवायु परिवर्तन:- दिसम्बर, 2015 में पेरिस में सम्पन्न जलवायु परिवर्तन समझौते (ब्वच.21) पर भारत सहित 171 देशों ने हस्ताक्षर 22 अपै्रल, 2016 को कर दिए है। समझौते पर विभिन्न राष्ट्रों के हस्ताक्षर हेतु संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून द्वारा विशेष समारोह का आयोजन 22, अप्रैल, 2016 को ‘पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर किया था।
- पेरिस समझौता :-
- यह समझौता विकासशील देशों की अनिवार्यताओं को स्वीकार करता है। तथा विकास के लिए विकासशील देशों के विकास के अधिकारों तथा पर्यावरण के साथ विकास को मान्यता देता है।
- अपनी प्रस्तावना में जलवायु न्याय को स्वीकार करते हुए यह सतत् जीवन शैली तथा विकासशील देशों के साथ उपभोग की सतत् प्रणाली के महत्व को स्वीकार करता है।
- विश्व बैंक रिपोर्ट:- विदेशों से सम्प्रेषित धन की प्राप्तियों में गिरावट के बावजूद इस मामले में भारत का विश्व में पहला स्थान है।
- के-4 मिसाइल:- डी. आर. डीओ. द्वारा विकसित नई लेजर नियंत्रित परमाणु शस्त्रों को ले जाने में सक्षम मिसाइल जो 3500 किमी तक मारक कर सकती है। यह प्ब्ठड प्रणाली की मिसाइल है। इस प्रकार की मिसाइल इससे पहले अमेरिका, रूस, फ्रांस, और चीन के पास है। इसका नामकरण महान वैज्ञानिक पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के नाम पर किया गया है।
- कार्बाइन:- विश्व की कठोरतम धातु जिसका विकास आॅस्ट्रिया के वियना विश्वविद्यालय ने किया।
- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना:- 1 मई, 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन देने की योजना।
- भारत में बाघों की संख्या 2226 है। मुकुंदपुर विश्व की पहली व्हाइट टाइगर सफारी।
Post a Comment